लखनऊ: फिटनेस के अभाव में खड़ी हो गई स्लीपर बसें, परेशान हो रहे यात्री
लखनऊ। बसों की कमी रोडवेज के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। स्कैनिया और वॉल्वो के बाद अब स्लीपर बसों की कमी होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार स्लीपर बसों की फिटनेस लेकर जल्द ही इन्हें रोड पर उतारा जाएगा। इन बसों में कुछ कमियां सामने आई …
लखनऊ। बसों की कमी रोडवेज के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। स्कैनिया और वॉल्वो के बाद अब स्लीपर बसों की कमी होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार स्लीपर बसों की फिटनेस लेकर जल्द ही इन्हें रोड पर उतारा जाएगा। इन बसों में कुछ कमियां सामने आई थी, जिन्हें दूर किए जाने का काम चल रहा है।
रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की मांग को देखते हुए स्लीपर बसों का संचालन शुरू किया गया। आलमबाग अंतरराज्यीय बस टर्मिनस से इन बसाें का संचालन बलिया, देहरादून और शक्ति नगर के लिए किया जाता था। पिछले दो महीने से इन बसों को संचालन न होने से इन बसों के यात्री परेशान हो रहे हैं। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार बीच सफर में आए दिन ये बसें खराब हो रही थी। ऐसे में इन्हें पूरी तरह ठीक किए जाने के बाद ही रोड पर उतारने के निर्देश जारी किए गए हैं।
एआरएम आलमबाग डीके गर्ग के अनुसार इन बसों में सामने आई कमियों को दूर किया जा रहा है। बीच सफर में यह बसें कहीं खड़ी न हो इसके लिए टायर से लेकर मशीनरी तक की जांच चल रही हैं। अगले महीने तक इन बसों का संचालन पटरी पर आने की उम्मीद है। इनके शुरू होते ही यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।
