कानपुर: डग्गामार वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
कानपुर। सवारियां भरने की होड़ में एक डग्गामार मारुति वैन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान 13 दिसम्बर को उसकी मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। सड़को पर चलने वाले डग्गामार वैन हर प्रमुख …
कानपुर। सवारियां भरने की होड़ में एक डग्गामार मारुति वैन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान 13 दिसम्बर को उसकी मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। सड़को पर चलने वाले डग्गामार वैन हर प्रमुख चौराहों पर मौत बन कर दौड़ते हुए बड़ी आसानी से देखे जा सकते।
इसकी का नतीजा रहा कि बिल्हौर उत्तरीपुर निवासी संजय कुमार पाल 12 दिसम्बर को बाइक से अपने घर जा रहा था तभी मंधना के आगे भवानीपुर क्रासिंग के पास सवारियां भरने की होड़ के चलते मारुति वैन यूपी 78 डी.के. 4297 ने जोरदार टक्कर मार कर गभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संजय को अस्पताल भेज जहाँ इलाज के दौरान 13 दिसम्बर को मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गाड़ी मालिक का पता करवाया तो वह अरुण कुमार सिंह के नाम पर निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरटीओ प्रवर्तन की अनदेखी से डाग्गामार की पौ बारह
आरटीओ प्रवर्तन द्वारा ऐसे डग्गामार वैनों की अनदेखी ऐसी दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रही है। मंधना, रावतपुर, विल्हौर, बिठूर, रामादेवी, स्टेशनों पर चलती ये मौत की गाड़ी कई लोगो की जान को खतरे में डालने का काम कर रही है, बावजूद प्रवर्तन इस ओर ध्यान नही दे रहा है। अगर ऐसे डग्गामार वैनों पर कार्रवाही होती तो ये दुर्घटना न होती।
