जवानों ने सदैव अदम्य साहस का दिया परिचय : स्वतंत्र देव सिंह
लखनऊ। कैप्टन मनोज पाण्डेय परवीर चक्र सैनिक स्कूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विजय दिवस (1971) के स्वर्णिम अवसर पर गुरुवार को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसका संयोजन भाजपा अवध क्षेत्र के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश सिंह ने किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व सैनिकों के साथ शहीद हुए …
लखनऊ। कैप्टन मनोज पाण्डेय परवीर चक्र सैनिक स्कूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विजय दिवस (1971) के स्वर्णिम अवसर पर गुरुवार को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसका संयोजन भाजपा अवध क्षेत्र के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश सिंह ने किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व सैनिकों के साथ शहीद हुए वीर सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने सदैव अपने वीरता और अद्म्यसाहस से शत्रुओं को धूल चटाया है, चाहे वह 1971 की जंग हो, 1999 का कारगिल का युद्ध हो, सब में दुश्मनों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए हमारे वीर सपूतों ने मां भारती का हमेशा मस्तक ऊंचा रखा। उन्होंने कहा कि जब दुश्मन हमसे आर-पार की लड़ाई में कई बार नाकाम होने के बाद छदम्य युद्ध का सहारा लिया तो उसका भी हमारे वीर जवानों ने मुंहतोड़ जबाब दिया।
हाल ही में हुए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर दुश्मन की धरती पर भी हमारे वीर जवानों ने मुंहतोड़ जबाब दिया। उन्होंनें कहा कि हिन्दुस्तान की सेना ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को परास्तकर आत्मसर्मपण के लिए मजबूर कर दिया और पाकिस्तानी जनरल नियाजी सहित 92 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाया।
यह गौरवमयी क्षण सदैव भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा। शहीदों को सम्मान देने वालों में ब्रिगेडियर एसके शर्मा, कर्नल आदित्य सिंह, कर्नल एचएस विष्ट, स्कावडन लीडर राखी अग्रवाल आदि सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिकों ने विजय दिवस के वीर सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: काकोरी बलिदान दिवस पर होगा ड्रोन शो, कैनवास पर लिखी जाएगी शहीदों की गौरवगाथा
