अमरोहा : पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतेडा एतमाली में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी …

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतेडा एतमाली में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतेडा एतमाली निवासी हुकुम सिंह पुत्र सौराज सिंह उम्र 20 वर्ष अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। आरोप है कि शुक्रवार सुबह गांव के प्रकाश पुत्र किशोर, त्रिलोकी पुत्र यादराम एवं विजय पुत्र रामफल खेत पर पहुंचे। तीनों को देखकर हुकुम सिंह खेत पर से गंगा की तरफ भाग गया। लेकिन, उन्होंने हुकुम सिंह पैर में गोली मार दी।

घायल हुकुम सिंह की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों एकत्र होते देख तीनों वहां से फरार हो गए। गोली लगने की सूचना पर हसनपुर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और घायल को उपचार के लिए हसनपुर नगर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल के भाई जगबीर ने बताया कि लगभग तीन दिन पूर्व तिलोक और हुकुम सिंह के बच्चों में झगड़ा हो गया था। उसे ग्रामीणों द्वारा निपटा दिया गया था। इसके बाद तिलोक द्वारा हुकुम सिंह के साथ मारपीट की गई थी।

घायल हुकुम सिंह ने हल्का दरोगा पर कोतवाली में पट्टे से पिटाई करने का भी आरोप लगाया। कोतवाली में तैनात वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम में गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची है और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार