मुरादाबाद : निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी बैंकों की हड़ताल जारी, सेवाएं प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर निजीकरण के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे दिन भी बैंकों की हड़ताल जारी है। इससे इन बैंकों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। शहर के सिविल लाइंस स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर आंदोलन कर रहे बैंक कर्मचारियों का कहना है कि सरकार बैंकों में निजीकरण …

मुरादाबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर निजीकरण के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे दिन भी बैंकों की हड़ताल जारी है। इससे इन बैंकों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

शहर के सिविल लाइंस स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर आंदोलन कर रहे बैंक कर्मचारियों का कहना है कि सरकार बैंकों में निजीकरण करके हमारे साथ-साथ जनता का भी नुकसान करने जा रही है। निजीकरण होने के बाद बैंकों में जमा जनता का पैसा जनता का नहीं रहेगा। लेकिन हमारी यूनियन किसी हाल में भी बैंकों में निजी करण होने नहीं देगी।

वहीं बैंकों के दूसरे दिन हड़ताल के कारण शहर में लोग कैश निकालने के लिए परेशान दिखाई दिए तो वही सुबह से ही शहर के एटीएम ऊपर लोगों की भीड़ नजर आ रही। जबकि कई कारोबारी नेट बैंकिंग के माध्यम से कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार