बाराबंकी: लव जिहाद मामले में हिंदू संगठनों ने थाना प्रभारी के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर/बाराबंकी। थाना बड्डूपुर क्षेत्र के गांव में नाबालिग लड़की से लव जिहाद प्रकरण में 20 दिनों बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही न होने से हिन्दू संगठनों आक्रोशित हो गए हैं। हिंदू संगठनों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई मांग की है। थाना बड्डूपुर क्षेत्र अंतर्गत …

फतेहपुर/बाराबंकी। थाना बड्डूपुर क्षेत्र के गांव में नाबालिग लड़की से लव जिहाद प्रकरण में 20 दिनों बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही न होने से हिन्दू संगठनों आक्रोशित हो गए हैं। हिंदू संगठनों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई मांग की है। थाना बड्डूपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कतुरी-खुर्द में बीते दिनों हुए नाबालिक लड़की लव जिहाद का शिकार हुई थी।

इसी प्रकरण में हिंदू युवा वाहिनी व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बड्डूपुर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के शीर्ष पदाधिकारियों ने बड्डूपुर पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा पुलिस के ढीले रवैए से विगत 20 दिनों से गायब लड़की का आज तक पता नहीं चल सका है। इसी विषय को लेकर टिकैतगंज परमहंस कुटी पर हिन्दू युवा वाहिनी कुर्सी विधानसभा अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में आपात बैठक की गई।

बैठक में शामिल सभी लोगों में उक्त प्रकरण को लेकर काफी आक्रोश दिखा, उपस्थित लोगों ने बडुपुर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह पर उक्त प्रकरण में लीपापोती करने का आरोप लगाया है। इस विषय पर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया लड़की बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही लड़की व आरोपियों की बरामदगी कर ली जाएगी।

उक्त बैठक में हिंदू संगठनों ने चर्चा में यह तय किया, यदि दो दिन में लड़की और लव जिहाद के आरोपी पकड़े नहीं गये तो हिन्दू संगठनों द्वारा बड्डूपुर थाने का घेराव किया जाएगा। बैठक में हिंदू युवा वाहिनी कुर्सी विसअध्यक्ष उमेश यादव, प्रभारी दीपक यादव, मुकेश सिंह,श्रीरीश रावत, प्रमोद रावत, राजेन्द्र पांडेय, रमेश चन्द्र पाण्डेय, आशीष सोनी, मिथुन रावत, रामकुमार रावत, सतीश जायसवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: प्रधानमंत्री के आने से पहले ही पीलीभीत बाईपास होने लगा साफ, नगर निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा

 

संबंधित समाचार