अयोध्या मंडल में ठंड से नहीं होनी चाहिए किसी की भी मौत: मंडलायुक्त
अयोध्या। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि मंडल में ठंड से किसी भी व्यक्ति की मुत्यु नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में ठंड से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में निराश्रित व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए स्थाई रैन …
अयोध्या। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि मंडल में ठंड से किसी भी व्यक्ति की मुत्यु नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में ठंड से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में निराश्रित व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए स्थाई रैन बसेरों के साथ-साथ अस्थाई रैन बसेरों का भी निर्माण कराया जाए, जिसमें ठंड से बचाव के लिए मूलभूत सुविधाएं- बेड, बिस्तर, कंबल, शौचालय व भोजन आदि अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो। समय-समय पर रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करते हुए कमियों को ठीक कराया जाए।
एमपी अग्रवाल ने ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों, रैन बसेरों के आसपास, गोशालाओं आदि स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था और अन्य इंतजाम करने के भी निर्देश नगर आयुक्तों को दिए। उन्होंने कहा कि जनपदों में कपड़ा बैंक योजना के तहत जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व कंबल भी बांंटे जाये। मंडलायुक्त ने समाजसेवियों और महानुभाव व्यक्तियों से जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों से कपड़े, कंबल व लकड़ी को दान करने की भी अपील की।
189 बैंकों में ताले, एटीएम खाली, 500 करोड़ का लेन-देन प्रभावित
अयोध्या में बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल का शुक्रवार को समापन हो गया। दूसरे दिन जनपद के 189 बैंक शाखाओं में तले लटकते रहे। तकरीबन 500 करोड़ का लेन-देन प्रभावित होने की सूचना है। वहीं दो दिन हड़ताल होने के कारण कई एटीएम में पैसे नहीं डाले गए। कई एटीएम के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी देखी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: 189 बैंकों में ताले, एटीएम खाली, 500 करोड़ का लेन-देन प्रभावित
