मुरादाबाद : जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रह पुलिस, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
मुरादबाद, अमृत विचार। रंजिशन घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में बिलारी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। कई बार थाने के चक्कर काटने के बाद सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम नौशना स्यौडारा निवासी रुवेस ने एसएसपी को प्रार्थना …
मुरादबाद, अमृत विचार। रंजिशन घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में बिलारी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। कई बार थाने के चक्कर काटने के बाद सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम नौशना स्यौडारा निवासी रुवेस ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसका कहना है कि गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही है। करीब एक सप्ताह पहले वह अपनी मां के साथ घर में मौजूद था। तभी रंजिशन पड़ोसी उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि सभी हमलावर हो गए। मारपीट करने के साथ ही लोहे की राड मारकर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण आए तो हमलावर फरार हो गए।
रुवेस के अनुसार वह रिपोर्ट दर्ज कराने बिलारी थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर टरका दिया। वह लगातार थाने के चक्कर काट रहा है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही है। जिस कारण आरोपी आए दिन उसे धमका रहे हैं। रुवेस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
