पशु उत्पादन में भी जैव प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान : डॉ. बिजेंद्र
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पशु स्वास्थ्य, प्रजनन क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने में जैव प्रौद्योगिकी की उपयोगिता पर दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे डॉ. आर के …
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पशु स्वास्थ्य, प्रजनन क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने में जैव प्रौद्योगिकी की उपयोगिता पर दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे डॉ. आर के जोशी अधिष्ठाता पशु चिकित्सा व पशुपालन महाविद्यालय ने अतिथियों का स्वागत किया।
डॉ. आरएस धनोतिया सचिव एसबीएसबीटी ने सम्मेलन के उद्देश्य व रूपरेखा से अवगत कराया। मुख्य अतिथि कुलपति ने बताया कि फसलों की तरह पशु उत्पादन बढ़ाने में भी जैव प्रोद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान है, जो कि खाद्य सुरक्षा बढ़ाने में सहायक हो सकती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एके धामी मौजूद रहे। इस सम्मेलन में देश भर से आए वैज्ञानिक व छात्र अपने शोध और विचारों को प्रकट करने के लिए प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक व छात्र भी उपस्थित रहे।
कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पदार्फाश
अयोध्या पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को बेनकाब करने हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 10 लाख के जेवरात, 33 हजार रुपये नगद, एक आई-20 कार व एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल सभी को जेल भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-कैटरीना कैफ ने शेयर की अपनी पहली रसोई की फोटो, ससुराल वालों के लिए एक्ट्रेस ने बनाया हलवा
