बाराबंकी: दो शातिर लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, मोबाइल फोन व असलहा बरामद
बाराबंकी। जिले के बदोसरांय पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हुए लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गये मोबाइल फोन, अवैध असलहा व घटना में शामिल बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी ने दोनों आरोपियों को धारा 394 के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल …
बाराबंकी। जिले के बदोसरांय पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हुए लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गये मोबाइल फोन, अवैध असलहा व घटना में शामिल बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी ने दोनों आरोपियों को धारा 394 के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बीते 10 दिसम्बर की शाम को थाना बदोसरांय के ग्राम बरौलिया निवासी बिजेन्द्र कुमार पुत्र कन्हैया लाल साइकिल से घर वापस आ रहा था। ग्राम कसरैला झील के पास बाइक सवार बदमाशों ने विजेन्द्र की पिटाई कर उसका मोबाइल फोन लूट ले गये थे। दूसरे दिन विजेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी थी।
शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने थाना सफदरगंज के ग्राम गोठवा निवासी विनीत मिश्रा पुत्र शिवदयाल व इसी गांव के मुन्नू मिश्रा पुत्र स्व. राजकुमार को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, एक अवैध असलहा व घटना में प्रयोग की गयी बाइक बरामद की।
पढ़ें: हरदोई: बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक को लेकर हड़ताल पर रहे बैंककर्मी
घटना के बारे में थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपी घात लगा करके पैदल या साइकिल से जाने वाले लोगों को अपना निशाना बनाते थे और घटना को अंजाम देते थे। अगर कोई विरोध करता था तो यह लोग उसको मारते पीटते भी थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
