मुरादाबाद : 430 केंद्रों का सत्यापन कर वेबसाइट पर अपलोड की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से केंद्र निर्धारण के लिए सत्यापन रिपोर्ट विद्यालयों से मांगी गई थी। इसके लिए जियो टैगिंग के साथ ही विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को परिषद की साइट पर अपलोड कराने के लिए निर्देशित किया था। हालांकि एसडीएम की जांच के बाद सभी केंद्रों की रिपोर्ट 15 दिसंबर को परिषद …

मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से केंद्र निर्धारण के लिए सत्यापन रिपोर्ट विद्यालयों से मांगी गई थी। इसके लिए जियो टैगिंग के साथ ही विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को परिषद की साइट पर अपलोड कराने के लिए निर्देशित किया था।

हालांकि एसडीएम की जांच के बाद सभी केंद्रों की रिपोर्ट 15 दिसंबर को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि 430 केंद्रों पर वॉइस रिकॉर्डर, सीसीटीवी, बिजली, कंप्यूटर और इंटरनेट व्यवस्था होने के बाद ही सूची बनाकर माध्यमिक परिषद को भेजी गई है।

केंद्र का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ही किया जाएगा। कहा कि अगर केंद्र को लेकर समस्या पाई गई तो परिषद द्वारा आपत्ति भेजी जाएगी। उसके बाद केंद्रों का निर्धारण अगले माह तक किया जाएगा। उन्होंने बताया की इस बार हाईस्कूल में 43,021 व इंटरमीडिएट में 37,576 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

संबंधित समाचार