बरेली: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में चालक की मौत, परिवार में कोहराम
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली समेत सड़के के नीचे जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल भेजा गया। मगर वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली समेत सड़के के नीचे जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल भेजा गया। मगर वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रांग साइड जा रहा था ट्रैक्टर
दरअसल, मामला भोजीपुरा थाना क्षेत्र कहा है। भोजीपुरा के नारा मिलक गांव के रहने वाले मंगलसेन रात करीब 11:00 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वह रांग साइड ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर जा रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात वाहन तेज रफ्तार में आया और ट्रैक्टर में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रैक्टर भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा गया शव
शुक्रवार सुबह मंगलसेन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद परिवार के लोगों को शव सौंपा गया। फिलहाल परिवार में मंगलसेन की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है।
इसे भी पढ़ें…
बरेली: यूटा के ब्लॉक अध्यक्ष बने योगेंद्र गंगवार, मंत्री हेमंत सिंह
