सीतापुर: सपाइयों ने सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए चलाया अभियान
महमूदाबाद/सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले के बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर सिकंदराबाद के पास मेन रोड पर बने गड्ढों के कारण आये दिन लोग चोटिल हो रहे थे। वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी सिलसिले में गड्ढा मुक्त सड़कों का वादा करने वाली प्रदेश सरकार को आइना दिखाते हुए सपा के ब्लॉक …
महमूदाबाद/सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले के बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर सिकंदराबाद के पास मेन रोड पर बने गड्ढों के कारण आये दिन लोग चोटिल हो रहे थे। वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी सिलसिले में गड्ढा मुक्त सड़कों का वादा करने वाली प्रदेश सरकार को आइना दिखाते हुए सपा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र यादव, अनिल यादव, सपा के सरैयां ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव सहित कई अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निजी संसाधनों से श्रमदान किया है।
जिसके चलते इन लोगों ने सीतापुर के महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सरैंया के पास हुए गड्ढे की पटाई व मरम्मत का कार्य कराया गया। मालूम हो कि उक्त मार्ग बाराबंकी से लखीमपुर को जोड़ने वाले एनएच का हिस्सा है। सपा कार्यक्रर्ता अनिल यादव ने बताया कि गड्ढामुक्त सड़कों का झूंठा ढिंढोरा पीटने वाली प्रदेश सरकार की सच्चाई जनता को दिखाने का प्रयास किया गया है।
जिलाध्यक्ष ने सीडीओ से की जांच की मांग
सीतापुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने सीडीओ एक शिकायत की है। उनका आरोप है कि हरगांव क्षेत्र में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी और एमबी करने वाले जेई की मिली भगत से सचिवालय निर्माण में मानको की अनदेखी की जा रही है। इसकी पुष्टि सुरजीपारा में बन रहे ग्राम पंचायत सचिवालय की जांच कर की जा सकती है।
आरोप है कि यहां ईटों के साथ ही सरिया, सीमेन्ट और मौरंग में काफी खेल किया जा रहा है। उन्होंने सीडीओ से मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि यदि जांच व कार्रवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: कृषि अधिकारी के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन
