रामपुर : पनवड़िया में फॉल्ट के चलते अजीतपुर और ज्वालानगर की सप्लाई तीन घंटे ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पनवड़िया बिजली घर में फॉल्ट के चलते करीब तीन घंटे अजीतपुर और ज्वालानगर में बिजली ठप रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें आईं। शाम चार बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जाड़े शुरू होते ही बिजली ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लोकल फॉल्ट …

रामपुर, अमृत विचार। पनवड़िया बिजली घर में फॉल्ट के चलते करीब तीन घंटे अजीतपुर और ज्वालानगर में बिजली ठप रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें आईं। शाम चार बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

जाड़े शुरू होते ही बिजली ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लोकल फॉल्ट और बिजली घर में मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को लोगों को काफी दिक्कतें आईं। सुबह करीब आठ बजे किटप्लाई रोड पर तार टूट जाने के कारण दो घंटे बिजली ठप रही। उसके बाद दोपहर में दो बजे पनवड़िया बिजली घर में 33 केवी की लाइन में फॉल्ट आ जाने के कारण बिजली गुल हो गई। शाम करीब चार बजे बिजली सही हो सकी। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें आईं।

पहाड़ी गेट की बिजली भी रही ठप
पहाड़ी गेट पर बिजली घर के फीडर में रात 12 बजे फाल्ट हो जाने के कारण करीब तीन घंटे बिजली ठप रही। जानकारी मिलने के बाद बिजलीकर्मियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। जिसके बाद करीब रात तीन बजे बिजली आने के बाद ही लोगों को राहत मिली। शुक्रवार की सुबह पांच बजे बिजली फिर चली गई। जोकि, बाद में नौ बजे आई। वहीं लोकल फाल्ट और ओवरलोडिंग के चलते बिलासपुर गेट पर क्षेत्र के कई मोहल्लों में बिजली ठप रहने के कारण लोगों को काफी परेशनियां आईं।

गुरुवार रात को लोकल फॉल्ट के चलते कई मोहल्लों की बिजली ठप हो गई थी। जिसके बाद कर्मचारियों को भेजकर फॉल्ट को ठीक किया गया। भीष्म कुमार तोमर, अधिशासी अभियंता, प्रथम

संबंधित समाचार