बहराइच: कॉफी मशीन में विस्फोट, चपेट में आया दुकानदार घायल, ठेले के उड़ परखच्चे
बहराइच। शहर के मुहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी में गुरु नानक दुकान के सामने फूटपाथ पर ठेला लगाकर शुक्रवार को एक दुकानदार काॅफी बेच रहा था। तभी खराबी के कारण काॅफी की मशीन में विस्फोट गया। इसकी चपेट में आकर दुकानदार भी घायल हुआ है।उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल …
बहराइच। शहर के मुहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी में गुरु नानक दुकान के सामने फूटपाथ पर ठेला लगाकर शुक्रवार को एक दुकानदार काॅफी बेच रहा था। तभी खराबी के कारण काॅफी की मशीन में विस्फोट गया। इसकी चपेट में आकर दुकानदार भी घायल हुआ है।उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा।आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
केतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला गुदड़ी निवासी राजेश कुमार (19 वर्ष) कानूनगोपुरा दक्षिण के छोटी बाजार से अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे काॅफी का ठेला लगाता है। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे वह ठेला लगाकर काॅफी बना रहा था। तभी मशीन में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज रहा कि ठेले के परखच्चे उड़ गए। ठेलेे पर मौजूद सामान 500 मीटर के दायरे में बिखर गया।
इसकी चपेट में राजेश भी आ गया। आसपास के दुकान में मौजूद ग्राहक बाहर निकल आए। देखते- देखते मुख्य मार्ग पर भीड़ लग गई। घायल को मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। डाॅ कौशल कुमार पांडेय ने बताया कि युवक पूरी तरह से ठीक है। पुलिस के आने पर बाधित आवागमन बहाल हुआ।
अवैध तमंचे के साथ पकड़ाया शातिर अपराधी
लखनऊ के चिनहट पुलिस ने शुक्रवार को जांच अभियान के दौरान रहमानपुर मोड़ के पास एक शातिर अपराधी को एक अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त अंकित वर्मा (22) चिनहट थाना अंतर्गत रहमानपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-भवाली: बेरोजगारी पर भाजपा-कांग्रेस पर बरसे सिसोदिया, बोले- सरकार बनी तो 21 हफ्ते में देंगे युवाओं को रोजगार
