बरेली: शासन से आए नोडल अधिकारी ने जांची तीसरी लहर की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शुक्रवार को शासन के निर्देश पर नोडल अधिकारी की मौजूदगी में 300 बेड अस्पताल में मॉकड्रिल की गई। जिसमें डमी संक्रमित मरीज को डाक्टरों की टीम ने 10 मिनट से कम समय में इलाज दिया। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर खतरा अभी भी …

बरेली, अमृत विचार। कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शुक्रवार को शासन के निर्देश पर नोडल अधिकारी की मौजूदगी में 300 बेड अस्पताल में मॉकड्रिल की गई। जिसमें डमी संक्रमित मरीज को डाक्टरों की टीम ने 10 मिनट से कम समय में इलाज दिया। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर खतरा अभी भी बरकरार है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 300 बेड कोविड चिकित्सालय में मॉड ड्रिल की।

शासन के निर्देशानुसार विभाग के अधिकारियों ने कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं को जांचा और देखा की जरूरत पड़ने पर गंभीर अवस्था में आने वाले मरीजों को कितनी जल्द से जल्द इलाज दिया जा सकता है। शासन से आए नोडल अधिकारी डा. अजीत गुप्ता की देखरेख में मॉकड्रिल पूरी की गई और पीकू वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान गंभीर मरीज को समय से पहले उपचार देने पर जोर दिया गया। एंबुलेंस के जरिए मरीज को अस्पताल लाया गया, जिसके बाद पीपीई किट और सारी सुरक्षा व्यवस्थाओं से लैस अस्पताल के कर्मचारियों को तत्काल मरीज को सीधे आईसीयू वार्ड में पहुंचे। एक मिनट के अंदर मरीज को एंबुलेंस से उतारने के बाद उसे आर्इसीयू तक पहुंचाया गया।

जिससे अधिकारियों ने यह अंदाजा लगाया कि अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो कितनी जल्दी अस्पताल में आने वाले मरीज को इलाज मुहैया कराया जा सकेगा। नोडल अधिकारी डाक्टर अजीत गुप्ता ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान सभी इंतजाम सही पाए गए।

संबंधित समाचार