रामपुर: महिला अस्पताल में नर्स और रेडियोलॉजिस्ट में गाली-गलौज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। महिला अस्पताल में संविदा पर तैनात नर्स और रेडियोलॉजिस्ट में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों में काफी देर तक गाली-गलौज हुई। किसी तरह से स्टाफ के लोगों ने मामले को शांत कराया। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए महिला सीएमएस से शिकायत की है। महिला …

रामपुर, अमृत विचार। महिला अस्पताल में संविदा पर तैनात नर्स और रेडियोलॉजिस्ट में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों में काफी देर तक गाली-गलौज हुई। किसी तरह से स्टाफ के लोगों ने मामले को शांत कराया। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए महिला सीएमएस से शिकायत की है।

महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद काफी समय से भरत सिंह तैनात है। जबकि संविदा पर अस्पताल में शबाना नर्स के पद पर तैनात हैं। दोपहर के समय एक गर्भवती महिला अस्पताल में दवा लेने आई थी। नर्स ने पहले अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रेडियोलॉजिस्ट भरत सिंह के पास भेज दिया। लेकिन उन्होने अल्ट्रासांउड करने से मनाकर दिया। उसके बाद महिला नर्स के पास आ गई। उसने अपने साथ हुई घटना को बता दिया। नर्स और महिला दोनों भरत सिंह के पास पहुंच गई।

उसके बाद नर्स और भरत सिंह के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। हंगामा होता देखकर मरीज और तीमारदार वार्ड से बाहर आ गए। उसके बाद स्टाफ भी आ गया। किसी तरह से मामले को शांत कराया। बाद में दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए महिला सीएमएस से शिकायत की है।

रेडियोलॉजिस्ट और नर्स में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। बाद में दोनों को बुलाकर मामले को निपटाते हुए समझौता करा दिया। – डा. शशि गुप्ता, महिला सीएमएस

संबंधित समाचार