बरेली: प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्मार्ट सिटी के कामों ने पकड़ी तेजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शाहजहांपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर एक ओर जहां नगर निगम प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कमर कसे हुए है तो दूसरी ओर स्मार्ट सिटी और 15वें वित्त आयोग के तहत सड़क आदि के निर्माण करा रहे ठेकेदारों की सुस्ती और मनमानी कहीं भारी न पड़ जाए, …

बरेली, अमृत विचार। शाहजहांपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर एक ओर जहां नगर निगम प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कमर कसे हुए है तो दूसरी ओर स्मार्ट सिटी और 15वें वित्त आयोग के तहत सड़क आदि के निर्माण करा रहे ठेकेदारों की सुस्ती और मनमानी कहीं भारी न पड़ जाए, इसे लेकर अधिकारी खासे फिक्रमंद दिखाई दे रहे हैं। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने भी मौके पर पहुंचकर अधीनस्थों को किसी तरह की कमी न छोड़ने की सख्त हिदायत दी।

इसके अलावा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे विकास भवन रोड, सिविल लाइंस सहित कई जगहों पर सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के कामों में तेजी दिखाई दी। डीएम आवास रोड पर भी ट्रैफिक को रोककर हॉटमिक्स रोड का निर्माण का काम तेजी से पूरा कराने की कोशिश देखी गई। इंजीनियर समय-समय पर निर्माण कार्यों का जायजा लेते रहे। सड़क किनारे पड़ा मलबा हटाया गया।

शहर में सफाई व्यवस्था से लेकर रोड किनारे पकड़े मलबे को हटाने की कार्रवाई की गई। सुबह, दोपहर और शाम को अलग अलग टीम व्यवस्था करने में लगाई गई है। टीमें बनाकर शहर में व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। -अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

संबंधित समाचार