बरेली: संतान न होने पर विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत
बरेली, अमृत विचार। शादी के 12 साल बाद भी संतान न होने पर विवाहिता मानसिक तनाव में रहने लगी। इसको लेकर पति से उसकी कहासुनी हो गई और उसने गुस्से में आकर फांसी लगा ली। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहाड़ापीर स्थित बंजरिया पुल निवासी मनोज ने बताया कि …
बरेली, अमृत विचार। शादी के 12 साल बाद भी संतान न होने पर विवाहिता मानसिक तनाव में रहने लगी। इसको लेकर पति से उसकी कहासुनी हो गई और उसने गुस्से में आकर फांसी लगा ली। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहाड़ापीर स्थित बंजरिया पुल निवासी मनोज ने बताया कि वह बड़े बाजार में एक दुकान पर नौकरी करते हैं। पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे। उनकी शादी उत्तराखंड के लालकुआं निवासी दुर्गा प्रसाद की बेटी सोनी (32) से 12 साल पहले शादी हुई थी लेकिन दंपत्ति की कोई संतान नहीं थी। इससे सोनी मानसिक तनाव में रहने लगी। इसको लेकर कभी-कभी दंपत्ति में आपसी विवाद भी होता रहता था।
मंगलवार को मनोज जब काम से घर लौटे तो सोनी से उनकी कहासुनी हो गई। झगड़े के बाद सोनी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। खिड़की से फंदे पर लटका देख मनोज ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला और पत्नी को फंदे से उतारकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर की दिया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्मट के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की ओर से किसी पर भी किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है।
