बरेली: ‘नोट नहीं लेंगे, नोटा दबायेंगे’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा शुक्रवार को मतदाता जागरुकता स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय नोट नहीं लेंगे, नोटा दबायेंगे शीर्षक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से पैसे तथा शराब इत्यादि के प्रभाव से मतदान के दौरान बचने के लिए प्रेरित किया गया। टीम में मौजूद स्वयंसेवकों …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा शुक्रवार को मतदाता जागरुकता स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय नोट नहीं लेंगे, नोटा दबायेंगे शीर्षक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से पैसे तथा शराब इत्यादि के प्रभाव से मतदान के दौरान बचने के लिए प्रेरित किया गया। टीम में मौजूद स्वयंसेवकों तथा कलाकारों ने विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा जनता को विभिन्न प्रकार के प्रभाव में लेकर गलत मतदान कराने के कथानक का मंचन किया।

नुक्कड़ नाटक में पीए मंत्री से कहता है कि जनता इस बार बहुत जागरूक है। हमको कैसे वोट मिलेगा ? इस पर मंत्री जवाब देते हैं कि जैसे हर बार हमको वोट मिलता है इस बार भी वैसे ही मिलेगा। बस पैकेट में पैसे रखवा दो और कुछ शराब मोहल्लों व गलियों में बंटवा दो जिससे कि हम वोट आसानी से खरीद लें परंतु एनएसएस के स्वयंसेवकों ने वहां मौजूद मतदाताओं को जागरूक किया जिससे नेताजी को वापस लौटना पड़ा।

इस दौरान आलोक शर्मा ने मंत्री के पीए, अमृतेश कुमार ने मंत्री, अजय कुमार शर्मा ने ग्रामीण जागरूक मतदाता की भूमिका निभाई। नुक्कड़ नाटक की स्क्रिप्ट आलोक शर्मा ने लिखी। इस मौके पर स्वीप के प्रभारी व सहायक प्रोफेसर वनस्पति शास्त्र डॉ. राजीव यादव, स्वयंसेवक शलभ गुप्ता, अमन मिश्रा, चंद्रप्रकाश शर्मा, विजय सिंह, राजेन्द्र शर्मा, कृष्णा रजक, शुभम यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार