बरेली: सोबती बिल्डर पर धोखाधड़ी के साथ लूटपाट व रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोबती बिल्डर पर उत्तराखंड के व्यापारी ने धोखाधड़ी, जालसाजी समेत लूटपाट का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोबती बिल्डर समेत उनके नौ साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर में नई सब्जी मंडी काशीपुर निवासी …

बरेली, अमृत विचार। सोबती बिल्डर पर उत्तराखंड के व्यापारी ने धोखाधड़ी, जालसाजी समेत लूटपाट का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोबती बिल्डर समेत उनके नौ साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर में नई सब्जी मंडी काशीपुर निवासी रितेश डाबर की अनहद इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी है। वह कॉलोनाइजर हैं।

उन्होंने बताया कि 2013 में कोलडा ऊधम सिंह नगर में 15 एकड़ कृषि भूमि को हैरिटेज होम्स और डिवाइन होम्स आवासीय सोसाइटी में विकसित करने के लिए बरेली की हीरा सिंह सोबती कॉन्ट्रैक्टस लिमिटेड के साथ एग्रीमेंट किया था। हीरा सिंह सोबती कॉन्ट्रैक्ट्स के निदेशक चरण पाल सिंह सोबती, उनकी पत्नी सीमा और बेटे दिव्य ज्योति सोबती के साथ बातचीत की थी। मार्च 2014 को एग्रीमेंट की शर्तें तय होने के बाद 12 करोड़ का निवेश तय करने की बात हुई थी।

रितेश डाबर ने बताया कि अक्टूबर 2021 में ग्रीनपार्क स्थित सोबती कांप्लेक्स में आए थे। आरोप है कि वहां पहले से चरण पाल सिंह सोबती, उनकी पत्नी सीमा सोबती, बेटा दिव्य ज्योति सोबती के साथ राजीव सिंह, दिनेश, अनूप कुमार पांडे, सुरजीत सिंह, सुरजीत कौर और मनप्रीत सिंह मौजूद थे। दोनों पक्ष एक-दूसरे से बात कर रहे थे। बातचीत के बाद आरोपियों ने रितेश पर हमला कर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने 21 लाख रुपये का डीडी और सोना लूट लिया। किसी तरह से रितेश वहां से अपनी जान बचाकर भागे जब उन्होंने जमीन की जांच की पता चला कि जिस जमीन की बात चल रही है वह जीन मॉडल टाउन के पंजाब एंड सिंध बैंक में बंधक है।

सोबती और उनके परिवार के लोगों ने झूठ बोलकर पहले से गिरवी रखी जमीन पर कॉलोनी विकसित करने के लिए उनके साथ 12 करोड़ का निवेश कराने की कोशिश की। साथ ही उनके 21 लाख रुपये का डीडी और सोना लूट लिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत बारादरी पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चरण सिंह सोबती के साथ उनके परिवार और मैनेजर के साथ अन्य स्टाफ के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट के आदेश पर बारादरी पुलिस ने सोबती बिल्डर समेत उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।-रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार