न्यू मेक्सिको: क्रिसमस के खिलौनों से भरी वैन चोरी, जांच जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फार्मिंगटन, न्यू मेक्सिको। न्यू मेक्सिको में साल्वेशन आर्मी को अपना कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जल्द ही कोई कदम उठाने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि किसी शरारती तत्व ने समूह द्वारा छुट्टियों के मौसम में चलाए जाने वाले खिलौना कार्यक्रम पर पानी फेर दिया है। इस क्रिसमस के मौके पर बच्चों में वितरित किए जाने के …

फार्मिंगटन, न्यू मेक्सिको। न्यू मेक्सिको में साल्वेशन आर्मी को अपना कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जल्द ही कोई कदम उठाने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि किसी शरारती तत्व ने समूह द्वारा छुट्टियों के मौसम में चलाए जाने वाले खिलौना कार्यक्रम पर पानी फेर दिया है। इस क्रिसमस के मौके पर बच्चों में वितरित किए जाने के मकसद से तैयार छह हजार डॉलर की कीमत के खिलौनों से भरी एक वैन को इस हफ्ते स्टोर के पार्किंग क्षेत्र से चोरी कर लिया गया। फार्मिंगटन पुलिस की प्रवक्ता निकोल ब्राउन ने फार्मिंगटन डेली टाइम्स को बताया कि यह किसी स्वार्थी व्यक्ति की हरकत है। ब्राउन ने कहा कि मंगलवार की चोरी के बाद एक जासूस ने कुछ लोगों से पूछताछ की और जांच जारी है।

यह भी पढ़े-

सिंगापुर: घरेलू सहायिका से दुर्व्यवहार पर भारतीय मूल के दंपत्ति को कारावास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात