बिग बॉस 15: इस हफ्ते घर से बेघर होंगे रितेश, सलमान खान ने राखी के साथ बुरे बर्ताव के लिए लताड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 के ‘वीकेंड का वार’ का फैंस को हर हफ्ते इंतजार रहता है। वीकेंड का वार में भाईजान घरवालों की क्लास लगाते हैं। इसके अलावा फैंस यह जानने के लिए भी बेताब है कि इस हफ्ते सलमान खान किस सदस्य को घर से बेघर करते …

मुंबई। सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 के ‘वीकेंड का वार’ का फैंस को हर हफ्ते इंतजार रहता है। वीकेंड का वार में भाईजान घरवालों की क्लास लगाते हैं। इसके अलावा फैंस यह जानने के लिए भी बेताब है कि इस हफ्ते सलमान खान किस सदस्य को घर से बेघर करते हैं। पिछले दो हफ्तों से कोई भी घरवाला शो से एविक्ट नहीं हुआ है। लेकिन इस रविवार कोई एक घरवाला जरूर शो से बाहर जरुर होगा। खबरों की मानें तो इस हफ्ते राखी के पति रितेश बेघर होने वाले हैं।

खबरों की मानें तो बिग बॉस 15 में इस हफ्ते होने वाले एलिमिनेशन की जानकारी मिल गई है। इस हफ्ते रितेश घर से बाहर हो गए हैं। हालांकि रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि घर से बेघर होने से सलमान खान ने राखी सावंत के साथ बुरा बर्ताव करने के लिए रितेश को खूब लताड़ भी लगाई है।

बिग बॉस 15: अभिजीत बिचुकले ने एक बार फिर पार कर दी हद, निशांत भट्ट से कही ये बात…

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 के गिरते टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने सो में की बदलाव किए थे, जिसमें से एक था घर में वाइल्ड  कार्ड  कंटेस्टेंट्स की एंट्री। बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स राखी सावंत, रश्मि देसाई, देवोलीना और अभिजीत बिचुकले के आने से शो पहले से ज्यादा दिलचस्प लगने लगा इसके साथ ही शो की टीआरपी में भी पहले से थोड़ा बढ़ाव आया था।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बिग बॉस 15: अभिजीत बिचुकले ने एक बार फिर पार कर दी हद, निशांत भट्ट से कही ये बात…

संबंधित समाचार