दर्शकों की हिंसा के कारण फ्रेंच कप फुटबॉल मैच स्थगित
पेरिस। दर्शकों की हिंसा के कारण लियोन और पेरिस एफसी के बीच खेले गये फ्रेंच कप फुटबॉल मैच को बीच में रोकना पड़ा। मैच के मध्यांतर के समय जब स्कोर 1-1 की बराबरी पर था तभी दोनों टीम के समर्थक दर्शक दीर्घा में एक-दूसरे से भिड़ गये। इस दौरान स्टेडियम में कुछ जगहों पर आग …
पेरिस। दर्शकों की हिंसा के कारण लियोन और पेरिस एफसी के बीच खेले गये फ्रेंच कप फुटबॉल मैच को बीच में रोकना पड़ा। मैच के मध्यांतर के समय जब स्कोर 1-1 की बराबरी पर था तभी दोनों टीम के समर्थक दर्शक दीर्घा में एक-दूसरे से भिड़ गये। इस दौरान स्टेडियम में कुछ जगहों पर आग भी लगा दी गई।
Fans invaded the pitch when the teams tried to resume the Coupe de France match between Paris FC and Lyon.pic.twitter.com/2XDUcrwgfw
— Sam Street (@samstreetwrites) December 17, 2021
स्टेड चार्लेटी स्टेडियम में दूसरे हाफ की शुरुआत में लगभग 50 मिनट की देरी हुई। इसके बाद भी जब स्थिति नियंत्रित नहीं हुई तो स्टेडियम के अधिकारियों ने मैच स्थगित करने की घोषणा कर दी।
पेरिस एफसी के अध्यक्ष पियरे फेरेसी ने इस घटना के लिए लियोन को दोषी करार दिया तो वही लियोन के अध्यक्ष जीन-मिशेल औलास ने अपने क्लब के समर्थकों का बचाव किया।
