महिलाओं को रास आ रहा है इलेक्ट्रिक बसों का सफर, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सस्ते किराए में वातानुकिलत सफर की सुविधा के चलते इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुरक्षित सफर होने के कारण महिलाओं को भी इनका सफर रास आ रहा है। शहर के पांच रूटों पर सस्ते किराये में एसी इलेक्ट्रिक बस दैनिक यात्रियों के सफर को आसान बना दिया है। सिटी बस …

लखनऊ। सस्ते किराए में वातानुकिलत सफर की सुविधा के चलते इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुरक्षित सफर होने के कारण महिलाओं को भी इनका सफर रास आ रहा है। शहर के पांच रूटों पर सस्ते किराये में एसी इलेक्ट्रिक बस दैनिक यात्रियों के सफर को आसान बना दिया है।

सिटी बस प्रबंधन के अनुसार अभी तो मात्र पांच रूटों पर ही इन बसों का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही तीन दर्जन नई इलेक्ट्रिक बसें आनी हैं। इनके बाद रूट और बढ़ाए जाएंगे जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

इलेक्ट्रिक बसों यात्री लोड फैक्टर 50 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है। इन बसों में कैमरे और पैनिक बटन की व्यवस्था होने से महिला यात्रियों की संख्या भी इनमें बढ़ रही है। बस में होने वाली रिकार्डिंग के चलते महिला यात्री खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। वर्तमान में पांच रूटों पर 57 बसों का संचालन समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

पढ़ें- शहरी गैस आपूर्ति के लिए लगी बोलियों से 80,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद

सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पल्लव बोस ने बताया कि पहले चरण में पीएमआई की ओर से 60 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति की गई थी। तीन प्रोटोटाइप बसों को छोड़कर बाकी 57 बसों का संचालन शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में 40 इलेक्ट्रिक बसें और आनी है। इन बसों को दैनिक यात्रियों, सासंद व विधायक की मांग पर नए रूटों पर संचालित किया जाएगा।

सिटी बसों का संचालनर फैजाबाद रोड अवध बस स्टेशन से कानपुर रोड स्कूटर इंडिया तक, दुबग्गा सिटी बस डिपो से अवध बस स्टेशन वाया सीतापुर रोड, कैसरबाग बस स्टेशन से इंजी. कॉलेज होते हुए राम-राम बैंक तक और दुबग्गा से गोसाईगंज वाया चारबाग, अर्जुनगंज तक किया जा रहा है।

संबंधित समाचार