अयोध्या : 10 हजार गरीबों को बांटा गया कंबल, 25 हजार लोगों ने किया भोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के समाजसेवी राजन पांडे ने एक बड़े सामूहिक भोज का आयोजन किया। कुमारगंज स्थित शिवनाथपुर में उन्होंने शुक्रवार को समारोह के दौरान तकरीबन 25 हजार गरीबों को भोजन कराया। इसके बाद 10 हजार 500 गरीबों में कंबल बांटा। राजन पांडे ने कहा कि गरीबों की कमाई हम आप खाते हैं, जब उसको थोड़ा …

अयोध्या। जिले के समाजसेवी राजन पांडे ने एक बड़े सामूहिक भोज का आयोजन किया। कुमारगंज स्थित शिवनाथपुर में उन्होंने शुक्रवार को समारोह के दौरान तकरीबन 25 हजार गरीबों को भोजन कराया। इसके बाद 10 हजार 500 गरीबों में कंबल बांटा।

राजन पांडे ने कहा कि गरीबों की कमाई हम आप खाते हैं, जब उसको थोड़ा देने की बारी आती है तो हम आप अपने आप को मालिक समझ बैठते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। हमारे आपके परिवार का खेवनहार यही गरीब हैं। इसलिए उसको अपना परिवार मानकर मदद करनी चाहिए। क्योंकि गरीबों की दुआओं में बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा कि आप ईमानदारी से गरीबों की सेवा करिए। हर देवी देवता यही चाहते हैं कि आपका ईमान सही होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत के चुनाव में मिल्कीपुर चतुर्थी के भाइयों व सम्मानित जनता को मैंने वादा किया था कि जिला पंचायत का चुनाव जीतने के बाद पूरे क्षेत्र में भोजन करवाएंगे और कंबल कटवाएंगे। वह हमारा वादा भी पूरा हुआ। मेरे परिवार व गोंडा के बहुत बड़े गायक भाई गगनदीप सिंह पिंटू दुबे, जिले के सूफी गायक रिजु राज भाई, बृज मोहन तिवारी और उनका पूरा ग्रुप चिंटू सागर, समीर खान, परवेज राजा, हरिओम तिवारी, मुन्ना पाठक, करमचंद देहाती, साहिल खान आदि बहुत सारे कलाकारों द्वारा गरीबों का मनोरंजन किया गया।

पढ़ें- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, जानें क्या?

कार्यक्रम को सफल बनाने में बम बहादुर पांडे, त्रिलोकी नाथ पांडे व राजन के तीनों बेटे अमित, अंकित, अर्पित छोटे भाई अनिल मिश्रा, मोंटी शुक्ला, विजय प्रताप पांडे, गुड्डू पांडे, हरीनाथ पांडे, आदर्श पांडे, आशीष पांडे, अमरीश पांडे और जिले के बहुत सारे नौजवान लगे रहे।

संबंधित समाचार