अयोध्या: एनयूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का हुआ आगाज
अयोध्या। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन शनिवार को अयोध्या में देश भर के वरिष्ठ पत्रकार जुटे। 19 राज्यों तक फैले एनयूजे की 13 राज्य इकाई बैठक में शामिल हुई। इस दौरान पत्रकारों की समस्याओं व उनके समाधान को लेकर मंथन हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद …
अयोध्या। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन शनिवार को अयोध्या में देश भर के वरिष्ठ पत्रकार जुटे। 19 राज्यों तक फैले एनयूजे की 13 राज्य इकाई बैठक में शामिल हुई। इस दौरान पत्रकारों की समस्याओं व उनके समाधान को लेकर मंथन हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह व एनयूजे अध्यक्ष मनोज मिश्र ने दीप प्रज्जवलन से किया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद लोगों लग गया था कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण होगा। मंदिर में दर्शन के लिए पूरे विश्व से लाखों श्रद्धालुओं के आने को लेकर तैयारी प्रारम्भ कर दी गयी थी। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय मानकों से युक्त रेलवे स्टेशन का निर्माण चल रहा है।
अयोध्या से जुड़े सभी मार्गों का या तो निर्माण चल रहा है या वह प्रस्तावित हैं। चौड़ी सड़कों के निर्माण होने के बाद अयोध्या बदले स्वरूप में नजर आएगी। मन छू लेने वाला विकास अयोध्या का हो इसका भी प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा स्थल के निर्माण के साथ 150 आध्यात्मिक स्थलों के विकसित होने से वह वैश्विक स्तर पर संस्कार देने का काम करेगा। एयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि अयोध्या खबरों में हमेंशा सुर्खियों में रहा है।
पढ़ें- अयोध्या: अविवि में शिक्षकों को अवकाश के लिए लेना होगा ऑनलाइन अप्रूवल
सांसद के रूप में लल्लू सिंह ने अयोध्या के विकास के लिए काफी काम किया। उनके द्वारा दिल्ली में आयोजित अयोध्या पर्व ने यहां की संस्कृति व संस्कार का दर्शन कराया। एयूजे के महासचिव सुरेश शर्मा ने कहा कि बैठक में संगठन को गतिशील करने की रणनीति तैयार की जायेगी। 19 राज्यों में हमारे संगठन की इकाइयां है। यह पत्रकार संगठन राष्ट्रवाद की पत्रकारिता को दिशा दे रहा है। यह पत्रकारिता आन्दोलन का मिशन है।
इस अवसर पर एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रियुग नारायन तिवारी, उपजा प्रदेश अध्यक्ष जेसी श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री राधेश्याम कर्ण, वरिष्ठ पत्रकार वीएन दास, उपजा के जिलाध्यक्ष जेपी सिंह, महामंत्री ओम प्रकाश सिंह, नाथ बक्श सिंह, जयंत मिश्रा, आशुतोष नारायन मिश्रा, प्रदीप पाठक, सतीश पाठक, विशाल तिवारी समेत बड़ी संख्या में पत्रकारों की मौजूदगी रही।
