आंगनबाड़ी व शिक्षामित्र के भी बढ़ेगा मानदेय : विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। विधायक ज्ञान तिवारी ने शनिवार को रेउसा के ग्राम रणहापुरवा व सीपतपुर में आयोजित जनचौपाल में कहा कि सरकार निराश्रित महिलाओं, वृद्धों, दिव्यांगजनों को प्रतिमाह अब 500 रुपये की जगह एक हजार रुपये पेंशन देगी। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को अगले चार माह तक प्रत्येक महीने 500 रुपये और कुष्ठ रोगियों को …

सीतापुर। विधायक ज्ञान तिवारी ने शनिवार को रेउसा के ग्राम रणहापुरवा व सीपतपुर में आयोजित जनचौपाल में कहा कि सरकार निराश्रित महिलाओं, वृद्धों, दिव्यांगजनों को प्रतिमाह अब 500 रुपये की जगह एक हजार रुपये पेंशन देगी। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को अगले चार माह तक प्रत्येक महीने 500 रुपये और कुष्ठ रोगियों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन देगी। मुख्यमंत्री ने इसका प्रावधान अनुपूरक बजट में किया है।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं व शिक्षामित्र के भी मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विधायक ने कहा कि निराश्रित महिलाओं (विधवा पेंशन) को पहले 300 रुपये मानदेय मिलता था। जिसे हमारी सरकार ने बढ़ाकर 500 रुपये किया, लेकिन अब इसे बढ़ाकर एक हजार रुपये किया जाएगा। उन्होंने वृद्धावस्‍था पेंशन पांच सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर बुजुर्गों का सम्मान किया है।

विधायक ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिकों को अगले चार माह तक प्रतिमाह 500 रुपये भरण पोषण भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने दिव्यांगजनों की पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गईं हैं। विधायक ने कहा कि आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं शिक्षा मित्र का मानदेय भी सरकार बढ़ाने जा रही है। इन लोगों ने आपदा के समय बहुत सराहनीय कार्य किया।

विधायक ने कहा कि कुष्ठ रोगियों की पेंशन की राशि बढ़ेगी और अब हर धारक को तीन हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। साथ ही उनके परिवार को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना से आवास उपलब्ध कराएंगे। विधायक ने यह भी बताया सरकार ने यह भी तय किया है कि प्रदेश में महिलाओं के लिए आधी आबादी को असाध्य बीमारियों के उपचार के लिए आयुष्‍मान भारत की राशि खर्च होने के बाद महिलाओं को पांच लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देंगे।

इस दौरान विधायक क्षेत्र में किए गए अपने विकास कार्यों को भी बताया। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रवासी कार्यकर्ता प्रकाश भाई पटेल, ओम प्रकाश मिश्रा, अवधेश चौहान, प्रधान लल्लन, बबलू, मुनीर, राजू मिश्रा, अशोक बाजपेयी, रमेश अवस्थी, पाल बहादुर, यश कुमार, आलोक, जितेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: शिक्षक अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, बीजेपी कार्यालय के बाहर जमकर की नारेबाजी

संबंधित समाचार