कन्नौज: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी वेद सविता का मेडिकल कॉलेज के सामने एक्सप्रेसो कॉफी हाउस है। शुक्रवार की रात करीब साढे़ 12 बजे उनका बेटा अखिलराज उर्फ वासू (29) कॉफी हाउस बंद कर सुलतानपुर …

कन्नौज। जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी वेद सविता का मेडिकल कॉलेज के सामने एक्सप्रेसो कॉफी हाउस है। शुक्रवार की रात करीब साढे़ 12 बजे उनका बेटा अखिलराज उर्फ वासू (29) कॉफी हाउस बंद कर सुलतानपुर उमरन निवासी सुमित (15) पुत्र नंदराम के साथ बाइक से घर जा रहा था। बाइक तिर्वा तहसील के सामने पहुंची। तभी ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों घायल हो गए. बड़े भाई की सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी मिलते ही छोटा भाई निखिल राज उर्फ रासू (26) भी मौके पर पहुंच गया।

दोनों घायलों को बाइक पर बिठाकर मेडिकल कॉलेज ले जा रहा था। रास्ते में कन्नौज-तिर्वा मार्ग स्थित किसान बाजार के सामने पलटी पड़ी धन लदी ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों भाई अखिलराज और निखिलराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल किशोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

जसोदा (कन्नौज )। बाइक सवार की शनिवार शाम ट्रक जी टक्कर से मौत ही गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पहुंचकर मृतक की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। शनिवार को शाम 5 वजे जसोदा चौकी से कन्नौज की तरफ कुछ दूर पर कन्नौज की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने बाइक में जोर से टक्कर मार दी । हादसे के बाद ल बाइक सवार लगभग चार सौ मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में युवक इतना कुचल गया कि पहचान नही हो पा रही थी।

मृतक के शरीर पर बैंगनी पेंट व काली जैकेट थी। घटना की जानकारी मिलते ही जसोदा चौकी प्रभारी महेश बाबू मोके पर पहुंच गए । उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक की गाड़ी में रखी बैंक पास बुक व अन्य कागजों के आधार पर मृतक की पहचान नवरंगपुरा चौकी क्षेत्र के गांव खजुहा निबासी संजीव कुमार उर्फ बबलू के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दे गई है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : मॉकड्रिल में कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्था में मिली खामियां, दिए निर्देश

संबंधित समाचार