100 करोड़ हिंदुओं के ह्दय में है प्रभु राम के दर्शन की लालसा: ऋषिकेश उपाध्याय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। देवकाली बाईपास स्थित समारोह स्थल पर देश के 40 महापौरों के स्वागत के दौरान अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि भारत के 100 करोड़ हिंदू उस दिन का इंतजार कर रहे हैं। जिस दिन राम का मंदिर बनेगा और वे अयोध्या आकर प्रभु श्री राम लला का दर्शन करेंगे। भारत ही नहीं …

अयोध्या। देवकाली बाईपास स्थित समारोह स्थल पर देश के 40 महापौरों के स्वागत के दौरान अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि भारत के 100 करोड़ हिंदू उस दिन का इंतजार कर रहे हैं। जिस दिन राम का मंदिर बनेगा और वे अयोध्या आकर प्रभु श्री राम लला का दर्शन करेंगे।

भारत ही नहीं दुनिया के किसी देश में जहांपर हिंदू वास कर रहे हैं, आज हर हिंदू के हृदय में प्रभु राम के दर्शन की लालसा हिलोरे ले रही हैं। इसके बाद सभी मेयर अपने परिवार के साथ दोनों बसों में सवार होकर भगवान राम का दर्शन करने के लिए गए। रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद सभी ने देश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।

अयोध्या धाम स्थित हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का आशीर्वाद लेने के बाद माता सरयू का दर्शन भी किया। सभी विशिष्टजन अयोध्या का बखान करते ही नजर आए। अमूमन कुछ मेयर पहली बार अयोध्या आए हुए थे।

पढ़ें: शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री: नरेंद्र मोदी बोले- पहले लोग कहते थे दीया बरे तो घर लौट आओ, क्योंकि सूरज डूबता था तो कट्टा लहराने वाले सड़कों पर घूमते थे

इसके बाद सभी शाम पांच बजे यहां से काशी के लिए रवाना हो गए। स्वागत समारोह के अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार पांडे बादल, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय व सच्चिदानंद सिंह भी उपस्थित थे।

अयोध्या: 40 से अधिक मेयर रामलला का दर्शन कर हुए निहाल

राम की नगरी अयोध्या में शनिवार को पहुंचे देश के 40 महानगरों के मेयर रामलला का दर्शन करने के बाद अभिभूत दिखे। बजरंगबली का आशीर्वाद व माता सरयू का दीदार कर सभी ने अयोध्या की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इससे पहले दो लग्जरी बसों से रामनगरी पहुंचे मेयर व उनके परिवारीजन का भव्य स्वागत हुआ। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार