राहत : अब छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क से वंचित नहीं रहेंगे छात्र, विभाग और कॉलेजों पर कसा जाएगा शिकंजा
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के लाखों छात्र-छात्राएं इस बार छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क से वंचित नहीं रहेंगे, क्योंकि प्रदेश सरकार द्वारा तीन चरणों में छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क का वितरण किया जाएगा। साथ ही आवेदन प्रक्रिया में छात्रों को परेशान करने पर संबंधित विभाग और कॉलेजों पर शिकंजा भी कसा जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के लाखों छात्र-छात्राएं इस बार छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क से वंचित नहीं रहेंगे, क्योंकि प्रदेश सरकार द्वारा तीन चरणों में छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क का वितरण किया जाएगा। साथ ही आवेदन प्रक्रिया में छात्रों को परेशान करने पर संबंधित विभाग और कॉलेजों पर शिकंजा भी कसा जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
छात्रवृत्ति में करोड़ों रुपये के घोटालों के बाद प्रदेश सरकार ने प्रणाली में परदर्शिता लाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसमें आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन करते हुए आधार और मोबाइल नंबर अनिवार्य कर दिया है ताकि छात्रवृत्ति आवेदन के समय मोबाइल पर ओटीपी से छात्र का सत्यापन हो सके। इसके साथ ही आवेदन समय पर नहीं होने के कारण लाखों छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ता था। इससे उनकी आगे की पढ़ाई बाधित होती थी।
ऐसे में इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने तीसरे चरण में छात्रवृत्ति वितरण का एलान किया। पहले चरण में दो अक्टूबर को वितरण किया गया। इसके बाद दो दिंसबर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के 12189 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क से लाभांवित किया। अब 10 जनवरी तक आवेदन करने वाले छात्रों को तीसरे चरण की छात्रवृत्ति होली बाद दी जाएगी। 25 मार्च से फीस प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति का पैसा छात्रों के खातों में भेजा जाने लगेगा।
