चीन की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 135 वर्ष की थी आयु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन की सबसे वयोवृद्ध व्यक्ति अलीमिहान सेयती का शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में 135 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। देश के प्रचार विभाग के अनुसार काशगर प्रांत में शुले काउंटी के कोमक्सरिक टाउनशिप निवासी सेयती का जन्म 25 जून 1886 को हुआ था। …

बीजिंग। चीन की सबसे वयोवृद्ध व्यक्ति अलीमिहान सेयती का शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में 135 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। देश के प्रचार विभाग के अनुसार काशगर प्रांत में शुले काउंटी के कोमक्सरिक टाउनशिप निवासी सेयती का जन्म 25 जून 1886 को हुआ था।

समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, 2013 में वह ‘चाइना एसोसिएशन ऑफ गेरोंटोलॉजी एंड जेरियाट्रिक्स’ द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार वह देश के सबसे बुजुर्ग व्यक्तियों की सूची में सबसे ऊपर थी। उनका निधन गुरुवार को हुआ। मृत्यु होने तक सेयती का एक बहुत ही सरल और नियमित दैनिक जीवन था।

वह हमेशा समय पर खाना खाती थी और अपने आंगन में धूप सेंकने का आनंद लेती थी। कोमक्सरिक को एक ”दीघार्यु शहर” के रूप में जाना जाता है, जिसमें 90 वर्ष से अधिक आयु के कई बुजुर्ग व्यक्ति हैं। खबर के अनुसार स्थानीय सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो के लिए अनुबंधित डॉक्टर सेवा, मुफ्त वार्षिक शारीरिक जांच और मासिक सब्सिडी प्रदान की है।

संबंधित समाचार