कानपुर: जूनियर डॉक्टरों ने फिर से शुरू की हड़ताल, जानें वजह
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने आज से एक बार फिर से हड़ताल पर चले गए है। प्राचार्य संजय काला की अपील पर हड़ताल को शुक्रवार को टाल दिया गया। जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार से हैलट में सभी विभाग की ओपीडी ठप करने की घोषणा की है। हड़ताल के मद्देनजर कॉलेज प्रशासन ने …
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने आज से एक बार फिर से हड़ताल पर चले गए है। प्राचार्य संजय काला की अपील पर हड़ताल को शुक्रवार को टाल दिया गया। जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार से हैलट में सभी विभाग की ओपीडी ठप करने की घोषणा की है। हड़ताल के मद्देनजर कॉलेज प्रशासन ने वरिष्ठ डॉक्टरों के शीतकालीन अवकाश को रद कर दिया है।
साथ ही नॉन पीजी जूनियर डॉक्टर और इन्टर्न की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गयी हैं।जूनियर डॉक्टर बीते सप्ताह हड़ताल स्थगित कर काम पर लौट आए थे। एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी सरकार ने समस्या का निस्तारण नहीं किया। शुक्रवार से जूनियर डॉक्टर हड़ताल की तैयारी में थे। लेकिन कॉलेज प्रशासन ने शुक्रवार को चिकित्सा सेवाएं यथावत रखने की अपील की थी, जिसे मान लेने के बाद जूनियर डाक्टर अब शनिवार सुबह से हड़ताल पर रहेंगे।
प्राचार्य ने बुलाई आपात बैठक, छुट्टियां रद्द
हड़ताल को देखते हुये प्राचार्य डॉ. संजय काला ने दोपहर में सभी विभागाध्यक्षों के साथ हैलट प्रशासन की आपात बैठक बुलाई। इसमें तय हुआ कि सभी हेड एचओडी तीसरे बैच के जूनियर डॉक्टरों को हड़ताल में में शामिल नही होने के लिये समझाएंगे। नॉन पीजी, जेआर और इन्टर्न मेडिकल स्टूडेंट के अवकाश रद कर उन्हें तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश दिए गये हैं। सीनियर डॉक्टर रोटेशन में ड्यूटी करेंगे। प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि हड़ताल के बाद भी मरीजों को इलाज देने के लिए वैकल्पिक इंतजाम कर लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-मीडिया में उठाई गई शिकायतों को लेकर संसदीय समिति गंभीर, समीक्षा करने को मंत्रालयों को अवगत कराने का निर्देश
