क्या कर्नाटक में कहर बरपाएगा Omicron? 6 और मामले सामने आये, कुल संख्या हुई 14

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के छह और मामले सामने आए हैं। छह मामलों में से, पांच का पता दक्षिण कन्नड़ जिले के दो शैक्षणिक संस्थानों में कोविड मामलों के समूहों (क्लस्टरों) से चला है। राज्य में अब ओमीक्रोन के मामलों …

बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के छह और मामले सामने आए हैं। छह मामलों में से, पांच का पता दक्षिण कन्नड़ जिले के दो शैक्षणिक संस्थानों में कोविड मामलों के समूहों (क्लस्टरों) से चला है।

राज्य में अब ओमीक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। सुधाकर ने ट्वीट किया, ”आज दक्षिण कन्नड़ में दो शैक्षणिक संस्थानों से कोविड के दो क्लस्टरों ​​की सूचना मिली है-

क्लस्टर एक: 14 मामले (जिनमें से चार ओमीक्रोन के हैं)।

क्लस्टर दो: 19 मामले (एक ओमीक्रोन का है)।

ब्रिटेन का एक यात्री में भी ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है।” राज्य में बृहस्पतिवार को पांच मामले सामने आने के बाद ओमीक्रोन के नए मामलों का पता चला है।

संबंधित समाचार