बरेली: दो दिन बचे, 40 प्रतिशत दुकानों पर शुरू नहीं हुआ वितरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला पूर्ति विभाग प्रथम चक्र का राशन वितरण करा रहा है। इस बार गेहूं और चावल के साथ नमक, तेल और चना का वितरण भी किया जा रहा है। 20 दिसंबर तक एनएफएसए के तहत राशन का वितरण किया जाना है, जिसके महज दो दिन ही बचे हैं लेकिन पूर्ति विभाग न …

बरेली, अमृत विचार। जिला पूर्ति विभाग प्रथम चक्र का राशन वितरण करा रहा है। इस बार गेहूं और चावल के साथ नमक, तेल और चना का वितरण भी किया जा रहा है। 20 दिसंबर तक एनएफएसए के तहत राशन का वितरण किया जाना है, जिसके महज दो दिन ही बचे हैं लेकिन पूर्ति विभाग न तो समय से राशन का वितरण करा पा रहा है और न ही पूरा खाद्यान कोटेदारों तक पहुंचा है।

शनिवार तक महज 60 फीसद दुकानों पर ही खाद्यान का वितरण शुरू पाया था। जिसकी वजह से गरीब राशन कार्ड धारक परेशान हो रहे हैं। शहर की इक्का दुक्का दुकानों पर वितरण शुरू हुआ तो चना, नमक और खाद्य तेल पाकर कार्ड धारकों के चेहरे खिल उठे। बता दें कि इस बार सरकार गेहूं और चावल के साथ नमक, तेल और चना भी दे रही है। पहला चक्र बीतने को है लेकिन चना, नमक और तेल तो दूर कार्ड धारकों को गेहूं और चावल भी नहीं मिला है।

उधर सबसे बड़ी समस्या इस बार पोर्टेबिलिटी को लेकर बनी हुई है। पूर्ति विभाग ने साफ कह दिया है कि पोर्टेबिलिटी से नमक, तेल और चना नहीं दिया जाएगा। 40 फीसदी के आसपास दुकानों पर वितरण ही शुरू नहीं हो पाया है। जिलापूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि शनिवार तक जिले भर की करीब 1000 दुकानों पर वितरण शुरू हो गया है। इसी महीने पीएमजीकेवाई के तहत भी वितरण किया जाना है जिसका खाद्यान उठाने के लिये कोटेदारों के चालान जेनरेट हो रहे हैं।

संबंधित समाचार