कानपुर: सीडीओ ने ब्लॉक मैंथा का किया औचक निरीक्षण, सफाई न मिलाने पर लगाई फटकार
कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सौम्या पांडे ने शनिवार को ब्लाक मैथा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई स्थानों में सफाई न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। वहीं लापरवाही मिलने पर उन्होंने लेखाकार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश कर दिए। ग्राम पंचायतों में नंदीशाला बनाए जाने पर हो रही देरी पर भी …
कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सौम्या पांडे ने शनिवार को ब्लाक मैथा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई स्थानों में सफाई न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। वहीं लापरवाही मिलने पर उन्होंने लेखाकार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश कर दिए। ग्राम पंचायतों में नंदीशाला बनाए जाने पर हो रही देरी पर भी उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने चेतावनी दी कि समय से निर्माण कराया जाए वरना संबंधितों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की कार्यवाही की जाएगी। वहीं उन्होंने दो कर्मचारियों के अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेश कर दिए।
शनिवार को सीडीओ सौम्या पांडे औचक निरीक्षण के लिए मैथा ब्लाक पहुंची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान वह आईडी कार्ड गले में डाले रखें। इसके अलावा संबंधित टेबिल में सभी की नेम प्लेट पद के साथ अवश्य होनी चाहिए। वहीं निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी निर्माण संबंधी धनराशि खाते में मिली। जिस पर उन्होंने लेखाकार मुकेश कुमार से राशि का उपयोग न करने के संबंध में जानकारी की लेकिन वह सही जवाब नहीं दे सके।
वहीं लेखाकार क्षेत्र पंचायत का ब्यौरा भी नहीं दे सके। अलमारी में रिकार्ड भी बेतरकीब रखे मिले। जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए लेखाकार मुकेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सभी ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में पंचायत भवन व प्रत्येक गांव में बनने वाली नंदीशाला का निर्माण अधूरा मिलने पर नाराजगी जाहिर की। दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि समय से निर्माण कार्य पूरा कराएं, वरना जिम्मेदारों पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
वहीं कार्यालयों में सफाई न मिलने पर सीडीओ ने कर्मचारी उपेंद्र सिंह व टीए सुशील कुमार का वेतन रोकने के आदेश कर दिए। इसके अलावा सीडीपीओ कार्यालय की हालत खराब होने पर उन्होंने सीडीपीओ का भी वेतन रोकने के आदेश कर दिए। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री आवासों को समय से पूरे कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शासन की सभी योजनाओं का समय से क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: इस बार सेंटा देगा कोरोना से बचने का संदेश, क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू
