आज का राशिफल | 19 दिसंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज व्यापारिक डील के लिए समय बहुत अच्छा है। आपकी तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। वृष राशि आज आप भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की …

मेष राशि

आज व्यापारिक डील के लिए समय बहुत अच्छा है। आपकी तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि

आज आप भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बोलते समय अपने शब्दों में नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि

आज कारोबार में नया प्रयोग करने के लिए दिन शानदार है। विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। भोग-विलास में आप धन खर्च करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।

कर्क राशि

आज आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। लेकिन आपको गलत मार्गों का चयन करने से बचना चाहिए। नजदीकी लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। इसलिए गम्भीर विषयों पर चर्चा करने से बचें।

सिंह राशि

आज आयात-निर्यात सम्बन्धी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।

कन्या राशि

आज आपकी तर्कशक्ति दूसरों की समस्याओं का समाधान करने में मदद करेगी। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। व्यवसायिक अनुबन्धों के लिए दिन बेहद शुभ है।

तुला राशि

आज धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे। आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें।

वृश्चिक राशि

अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है तो योग्य चिकित्सक या न्यूट्रीशन विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। ज्यादा सोच-विचार करने के कारण तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

धनु राशि

आज अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन शान्त रहेगा। समय से पहले महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लेने से मन उत्साहित होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर राशि

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। सन्तान को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि

आज प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट हो सकती है। सम्पत्ति की खरीदी में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि

आज राजनीतिक बहसबाजी के कारण सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। यात्रा के दौरान असुविधा होने की सम्भावना बन रही है। इसलिए आज यदि बहुत आवश्यक न हो तो यात्रा से बचें।