मुरादाबाद : सड़क हादसे में घायल चालक की उपचार के दौरान मौत
मुरादाबाद। पांच दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए चालक की कांट रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सिविल लाइंस पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रामपुर जनपद के कस्बा व थाना सेफनी निवासी …
मुरादाबाद। पांच दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए चालक की कांट रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सिविल लाइंस पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
रामपुर जनपद के कस्बा व थाना सेफनी निवासी 32 वर्षीय खेम सिंह पुत्र राजपाल सिंह चालक थे। मंगलवार को वह रामपुर से घर लौट रहे थे। रास्ते में सेमलिया गांव के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई थी। गंभीर रूप से घायल खेम सिंह को परिजनों ने कांट रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
उपचार के दौरान रविवार सुबह खेम सिंह की मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी बबीता के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
