लखनऊ में बढ़ी ठंड, आने वाले दिनों में हो सकती है 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआत भी हो चुकी। शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस, तो वहीं अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस पर …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआत भी हो चुकी। शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस, तो वहीं अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ है।

अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ है। वहीं शहर की औसत वायु गुणवत्ता 126 पर दर्ज की गई है। मौसम विभाग के निदेशक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आने वाले हफ्ते में खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर पूर्वी उत्तर प्रदेश की अपेक्षा ज्यादा प्रभावी होगी। लखनऊ शीतलहर वाले जिलों में सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान कम रहेगा।

पढ़ें: यूपी के व्यक्ति ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में किया बेअदबी का प्रयास, गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। लेकिन दोपहर के समय धूप के साथ ठंड होगी और मौसम साफ रहेगा। शनिवार को प्रदेश भर में भीषण ठंड रही।

यह भी पढ़ें: काकोरी कांड: शहीदों को सीएम योगी ने किया नमन, कहा- वीरों का रहा अहम योगदान

उधर, के अलग-अलग स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआइ मापने के लिए प्रदूषण मापक यंत्र लगाए गए हैं। इनके अनुसार तालकटोरा में एक्यूआइ का स्तर 167, लाल बाग में 151, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में 123, कुकरैल पिकनिक स्पॉट में 99 और गोमती नगर में एक्यूआइ का स्तर 90 पर दर्ज किया गया है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार