बरेली: सिपाही के पिता बोले- बेटे को गोली मारकर कर दिया घायल, जांच में निकली पुरानी चोट, आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मुकदमें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सिपाही ने गोली मारकर घायल करने की सूचना पुलिस को दी। मामले में जब उसका मेडिकल कराया गया तो पता चला कि उसे गोली मारकर घायल नहीं किया गया है। बल्कि जो निशान वह दिखा रहा था किसी साधारण चोट का था। जिसके बाद पुलिस ने …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सिपाही ने गोली मारकर घायल करने की सूचना पुलिस को दी। मामले में जब उसका मेडिकल कराया गया तो पता चला कि उसे गोली मारकर घायल नहीं किया गया है। बल्कि जो निशान वह दिखा रहा था किसी साधारण चोट का था।

जिसके बाद पुलिस ने सिपाही की इस खुराफात के बाद उसका रिकॉर्ड निकलवाया तो पता चला कि उस सिपाही पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। दो दिन पहले भी गांव के एक व्यक्ति ने उस पर मुकदमा लिखवाया था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हो सकता है उसने क्रास मुकदमे के लिए यह नाटक किया हो। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

लंगूरा गांव का है पूरा मामला
दरअसल, मामला भमोरा के लंगुरा गांव का है। गांव का रहने वाला सुरकेश शर्मा सिपाही है। जिसकी तैनाती इस समय चंदौली थाना में है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सुरकेश चंदौली से काफी दिनों गैर हाजिर चल रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात उसके पिता ने 112 पर पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे सुरकेश को किसी ने गोली मार दी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने फायर इंजरी से इनकार करते हुए चोट बताया।

सुरकेश है आपराधिक प्रवृत्ति का
पुलिस की मानें, तो सुरकेश आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। फिलहाल अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि जल्द ही आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़े-

बरेली: गल्ला लेकर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार