श्रीलंकाई नौसेना ने 43 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, छह नौकाएं भी जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और छह नौकाओं को भी जब्त किया है। इस संबंध में एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। श्रीलंका की नौसेना ने शनिवार को जाफना में डेल्फ्ट द्वीप …

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और छह नौकाओं को भी जब्त किया है। इस संबंध में एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका की नौसेना ने शनिवार को जाफना में डेल्फ्ट द्वीप के दक्षिण पूर्व समुद्री क्षेत्र में इन मछुआरों को गिरफ्तार किया। श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा, ”18 दिसंबर 2021 की रात को जाफना के डेल्फ्ट द्वीप के दक्षिण-पूर्वी समुद्री क्षेत्र में नौसेना द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान में श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए मौजूद छह भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया गया, जिसमें 43 भारतीय मछुआरे सवार थे।”

उत्तरी नौसेना कमान से जुड़े 4वें फास्ट अटैक क्राफ्ट फ्लोटिला (4 एफएएफ) के फास्ट अटैक क्राफ्ट ने ये गिरफ्तारियां कीं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कोविड​​​​-19 दिशा निर्देशों का पालन किया गया। पकड़े गए भारतीय मछुआरों की रैपिड एंटीजन से जांच की गई, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपने की व्यवस्था की जा रही है।

गौरतलब है कि दोनों देशों के मछुआरे अनजाने में एक दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में अक्सर गिरफ्तार किए जाते हैं। मछुआरों का मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में एक प्रमुख अड़चन बन गया है।

संबंधित समाचार