रायबरेली: दुकानदार से कार सवार युवकों ने की चालीस हजार की छिनैती
रायबरेली। हसनगंज गांव निवासी युवक पैसे लेकर दुकान का सामान खरीदने जा रहा था। रास्ते में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और मारपीट कर चालीस हजार रुपए छीन कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। हसनगंज निवासी …
रायबरेली। हसनगंज गांव निवासी युवक पैसे लेकर दुकान का सामान खरीदने जा रहा था। रास्ते में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और मारपीट कर चालीस हजार रुपए छीन कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। हसनगंज निवासी राम शंकर कस्बा के बागवान ढाबा के पास वाहनों में शीशा लगाने की दुकान चलाता है।
रविवार की सुबह प्रतिष्ठान स्वामी का पुत्र अनूप कुमार चालीस हजार रुपए लेकर पिता से सामान नोट कराने जा रहा था। बालाजी होटल के पास कार से पीछा कर रहे दो युवकों ने उसके पास पहुंचे। और उसकी बाइक को ओवरटेक करते हुए चार पहिया वाहन को आगे रोक लिया। जिसके बाद युवक को गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। तथा पास में रखे हुए चालीस हजार रुपए भी छीन लिए। आसपास के लोगों के दौरे पर दोनों दो पहिया वाहन सवार युवक मौके से भाग निकले। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
संदिग्ध हालत में विवाहिता का तालाब में मिला शव
रायबरेली के शिवगढ़ के बाजिदपुर मजरे देहली में माइके आई विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से 150 मीटर की दूरी पर तालाब में मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मौत का कारण पहेली सरीखा बना हुआ है। बाजितपुर मजरे देहली में शांति देवी 30 पत्नी सुनील कुमार जो कि 4 दिन पहले अपने माता-पिता से मिलने माइके आई हुई थी। रविवार को शांति देवी के पिता भाई लाल उठे तो देखा कि उनकी बेटी शांति देवी चारपाई पर नहीं थी।
यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः विवाहिता का तालाब में मिला शव, अचानक चारपाई से हो गई थी लापता
