मिशन 2022: अयोध्या से होकर गुजरेंगी जनविश्वास यात्राएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नागरिकों के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड ले जाकर उनका भरोसा हासिल करने और जनता के विश्वास का रंग गाढ़ा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार से समूचे उत्तर प्रदेश में अपने छह संगठन क्षेत्रों से जनविश्वास यात्राएं शुरू कर दी हैं। रविवार को यहां सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह …

अयोध्या। नागरिकों के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड ले जाकर उनका भरोसा हासिल करने और जनता के विश्वास का रंग गाढ़ा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार से समूचे उत्तर प्रदेश में अपने छह संगठन क्षेत्रों से जनविश्वास यात्राएं शुरू कर दी हैं।
रविवार को यहां सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि पहली जन विश्वास यात्रा महाराजा सुहेलदेव राजभर और डॉ. राममनोहर लोहिया की जन्मस्थली अंबेडकरनगर से शुरू हो रही।

जनविश्वास यात्राएं शुरू होने से पहले सभा में प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर भी उपस्थित रहेंगे। यात्रा अंबडेकर नगर से अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि ये विश्वास का संकट कांग्रेस, कम्युनिस्टों ने पैदा किया है। हमारा संकल्प है प्राण जाए पर वचन न जाए। यह यात्रा महबूबगंज से गोसाईगंज विधानसभा में प्रवेश करेगी।

उसके बाद गोसाईगंज से तारुन में सभा को विधि व न्याय मंत्री वृजेश पाठक संबोधित करेंगे, उसके बाद रामपुर भगन में यात्रा का स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। मिल्कीपुर विधानसभा के इनायतनगर में सभा होगी। मिल्कीपुर बाजार में स्वागत के पश्चात यात्रा अमानीगंज बाजार पहुंचेगी। उसके बाद डाक बंगला रुदौली पर सभा होगी। उसके बाद लोहिया पुल से सहादत गंज चौराहे पर यात्रा के पहुंचने पर भव्य स्वागत होगा। उसके बाद यह यात्रा महानगर में भ्रमण करेगी। जन विश्वास यात्रा अयोध्या में रात्रि विश्राम करेंगी, उसके बाद 21 तारीख को समूह की अयोध्या विधानसभा का भ्रमण कर गोंडा की तरफ से प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: शहीद अशफाक उल्ला खान का शहादत दिवस आज, तीन विभूतियों को मिला माटी रत्न सम्मान

संबंधित समाचार