मुरादाबाद : पीतल मजदूरों का एलान, वोट उसे जो करेगा हित की बात
मुरादाबाद, अमृत विचार। पीतल मजदूर यूनियन के तत्वावधान में रविवार को सिविल लाइन स्थित आंबेडकर पार्क में सम्मेलन हुआ। इसमें पीतल मजदूरों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। संगठन के उप सचिव संजीव शुक्ला ने कहा कि महानगर का नाम विश्व में पीतल नगरी के नाम से मशहूर है। देश ही नहीं बल्कि विदेश …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पीतल मजदूर यूनियन के तत्वावधान में रविवार को सिविल लाइन स्थित आंबेडकर पार्क में सम्मेलन हुआ। इसमें पीतल मजदूरों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। संगठन के उप सचिव संजीव शुक्ला ने कहा कि महानगर का नाम विश्व में पीतल नगरी के नाम से मशहूर है। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी यहां के पीतल की चमक अपनी छाप छोड़ रही है। लेकिन, इसे इस योग्य बनाने वाले मजदूरों और दस्तकारों को कम लोग ही जानते हैं।
उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के लिए सरकार द्वारा वेतन, बोनस, इपीएफ, ईएसआई व छुट्टियों की घोषणा की गई है। लेकिन, फैक्ट्रियों में मजदूरी करने वालों को यह सुविधा नहीं मिलती है। इसको लेकर सबने विरोध जताया।
अध्यक्षता कर रहे इस्लाम अली ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को मजदूरों की जरा भी परवाह नहीं है। इसलिए सबने तय किया है कि चुनाव में पीतल मजदूर जाति-धर्म के आधार पर वोट न देकर उस प्रत्याशी को ही वोट देंगे, जो उनके हित की बात करेगा। संचालन सुरेश पाल सिंह ने किया।इस अवसर पर रंजन नंदा, विनोद सैनी, संजय सैनी, अमरजीत सिंह, संजीव शुक्ला, रानी सैनी, महेश कुमार, रघुवीर सिंह, प्रमोद कुमार, मुहम्मद इमरान, मुहम्मद जुनैद, मुहम्मद अरशद, सचिन, डिंपल आदि उपस्थित रहे।
