पत्रकारों को पूरी आजादी मिलनी चाहिए: नरेंद्र श्रीवास्तव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) इंडिया की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों को अपना काम करने के लिए पूरी आजादी मिलनी चाहिए। लेकिन उन्हें आत्म संयम भी बरतना होगा। कार्यक्रम के समापन के बाद देश के …

अयोध्या। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) इंडिया की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों को अपना काम करने के लिए पूरी आजादी मिलनी चाहिए। लेकिन उन्हें आत्म संयम भी बरतना होगा। कार्यक्रम के समापन के बाद देश के 19 प्रांतों से आए पत्रकारों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों के समक्ष अनेक समस्याएं हैं, जिनसे वह बराबर लड़ रहे हैं और पत्रकारों की समस्याओं का सरकार को निदान करना चाहिए। एनयूजे के महामंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि देश में प्रेस काउंसिल का गठन मानकों के विपरीत किया गया है। ऐसे में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट दिल्ली में धरना व प्रदर्शन आयोजित करने जा रही है।

उन्होंने सरकार से मांग किया है कि जल्द से जल्द मीडिया काउंसिल का गठन किया जाना चाहिए और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून भी बनना चाहिए। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि पत्रकार संगठनों को मिलजुलकर पत्रकारों की समस्याओं का निदान करना पड़ेगा। पत्रकारों को अपनी समस्याओं से निजात पाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने अयोध्या में आयोजित इस समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम के राम मंदिर निर्माण का मौके पर जाकर सभी डेलीगेट सदस्यों ने निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की।

पढ़ें: रायबरेली: दुकानदार से कार सवार युवकों ने की चालीस हजार की छिनैती

इसके लिए उन्होंने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र का आभार जताया। सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव को कार्यक्रम के संयोजक त्रियुगी नारायण तिवारी ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपजा स्थानीय इकाई के महामंत्री ओम प्रकाश सिंह, नाथ बख्श सिंह, मनोज पांडेय, नरेंद्र देव पांडेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार