मुरादाबाद : निकाह का झांसा देकर छह माह तक किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
मुरादाबाद, अमृत विचार। बच्चे के साथ पति से अलग रह रही महिला को युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि पति से तलाक कराने और निकाह का झांसा देकर छह महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वादे से मुकर गया। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ता …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बच्चे के साथ पति से अलग रह रही महिला को युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि पति से तलाक कराने और निकाह का झांसा देकर छह महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वादे से मुकर गया। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ता ने मुगलपुरा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के अनुसार चार साल पूर्व उसका पति से विवाद हो गया था। इस पर वह बच्चे के साथ दूसरे मकान में अकेली रहती थी। आरोप है कि इस दौरान मुहल्ले में ही रहने वाला व्यक्ति उसके घर आने लगा। उसने महिला को निकाह करने का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। कहा कि उसकी पत्नी को लकवा हो गया है। उसने यह भी झांसा दिया कि वह उसके पति से भी तलाक दिला देगा। महिला उसके झांसे में आ गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान वह उसे बुध बाजार के होटल में भी ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घुमाने के बहाने रामनगर ले जाकर भी दुष्कर्म किया। धीरे-धीरे छह महीने बीत गए।
पीड़िता ने निकाह के लिए दवाब बनाया तो आरोपी ने कहा कि मुझे तेरी इज्जत लूटनी थी, लूट ली। मैं दो हत्यायें कर चुका हूं। यदि तूने पुलिस में या किसी अन्य से इस विषय में कुछ कहा तो तुझे भी जान से मार दूंगा। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
