मुरादाबाद : पीली कोठी चौराहा पर जरूरतमंदों को कराया भोजन
मुरादाबाद। महानगर में निरंतर जरूरतमंद लोगों के लिए हाथ आगे आ रहे हैं। स्वयंसेवी संस्थाएं बेसहारा और दैनिक मजदूरों को जरूरत का सामान उपलब्ध करा रहे हैं। रविवार को श्री गिरिजा पति: सेवा संस्थान की ओर से पीली कोठी चौराहा पर भोजन वितरण कार्यक्रम किया गया। इसमें लोगों को भोजन कराया गया। संस्था की अध्यक्ष …
मुरादाबाद। महानगर में निरंतर जरूरतमंद लोगों के लिए हाथ आगे आ रहे हैं। स्वयंसेवी संस्थाएं बेसहारा और दैनिक मजदूरों को जरूरत का सामान उपलब्ध करा रहे हैं। रविवार को श्री गिरिजा पति: सेवा संस्थान की ओर से पीली कोठी चौराहा पर भोजन वितरण कार्यक्रम किया गया। इसमें लोगों को भोजन कराया गया।
संस्था की अध्यक्ष सुचेता गुप्ता ने कहा कि पहली बार स्टॉल लगाया गया है। हमारी संस्था का उद्देश्य है समय-समय पर जरूरतमंदों को सुविधा उपलब्ध कराई जाए। कहा कि आगे भी इस तरह के काम करते रहेंगे।
मौके पर नितिन गुप्ता, अविरल गुप्ता, नवनीत सागर, आरती विल्टोरिया, दिव्या शर्मा, अनुराग शर्मा, दीपिका मेहता, शालिनी गुप्ता, पायल रस्तोगी, सुमित सक्सेना, शेखर विश्नोई आदि रहे।
