राजधानी में शीतलहर के कारण बढ़ी कनकनी, तापमान में हुई गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानीवासियों के लिए पिछले 24 घंटे बड़ी ही मुश्किल से गुजरे। शीतलहर के प्रकोप के कारण रविवार को लखनऊ में जबरदस्त कनकनी रही। सुबह के वक्त तो शहर की विभिन्न सड़क पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। मॉर्निंग वाॅकर्स की भी भी गिने-चुने ही दिखे। पर तैयार रहे, क्योंकि अगले 24 घंटे शीत लहर का …

लखनऊ। राजधानीवासियों के लिए पिछले 24 घंटे बड़ी ही मुश्किल से गुजरे। शीतलहर के प्रकोप के कारण रविवार को लखनऊ में जबरदस्त कनकनी रही। सुबह के वक्त तो शहर की विभिन्न सड़क पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। मॉर्निंग वाॅकर्स की भी भी गिने-चुने ही दिखे। पर तैयार रहे, क्योंकि अगले 24 घंटे शीत लहर का प्रकोप और भी बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट

मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार लखनऊ समेत राज्य के कई शहरों में शीतलहर का व्यापक असर रहा, जो 20 दिसंबर को भी जारी रहेगा। शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से रात में खुले स्थान में न साेने और यथासंभव घर में रहने की अपील की गई है।

सात डिग्री से कम हुआ पारा

राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना है।

प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप, अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। भारत सरकार के मौसम विभाग की ओर से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 को शीत लहर का प्रकोप रहा। ठंडी हवाओं के साथ जबरदस्त कनकनी का एहसास रहा। देर शाम अधिकांश जिलों में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें:-प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी

संबंधित समाचार