कन्नौज: एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर पहुचते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम सरदापुर निवासी सदीम …

कन्नौज। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर पहुचते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम सरदापुर निवासी सदीम पुत्र अलीम ओमनी वैन चलता है। वह कई वर्षों से बीमार मरीजों को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के रास्ते आगरा ले जाता है।

शनिवार को भी हमेशा की तरह मरीजों को आगरा लेकर गया था। वहां दिखाने के बाद सारे मरीजों को लेकर सौरिख आ रहा था। शनिवार को देर रात अभी वैन किलोमीटर संख्या 124 के आसपास चौपुला कट के पास पहुंची थी कि चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा और वैन डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में चालक सदीम के दोनों पैर टूट गए तथा कई जगह गंभीर चोट लगी। मौजूद सभी लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इस दौरान घायल युवती आमना ( 20), पुत्री भुल्लन निवासी अजीजलपुर जिला फर्रुखाबाद की अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों को खबर मिलते ही चीख पुकार मच गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां इलाज के दौरान रहना खातून पत्नी अहसन अली (55 ), गजाला बानो पुत्री अहसन अली (24 ) निवासी कबीरपुर थाना सौरिख ने दम तोड़ दिया जबकि चालक सदीम व भुल्लन निवासी अजीजलपुर की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:-सपा, बसपा, कांग्रेस तीनों एक हो जाएं, तो भी इन्हें धूल चटाना है : ज्ञान तिवारी

संबंधित समाचार