बरेली: विजय दिवस के उपलक्ष्य में वीर नारियों को किया सम्मानित
बरेली, अमृत विचार। विजय दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को शहीद लेफ्टिनेंट पंकज अरोरा पार्क में सैंनिकों व वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने संबोधित कर कहा कि …
बरेली, अमृत विचार। विजय दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को शहीद लेफ्टिनेंट पंकज अरोरा पार्क में सैंनिकों व वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने संबोधित कर कहा कि 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के सामने समर्पण किया था। तब से ही यह दिन विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
परिषद के जिला अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल एलएन त्रिवेदी ने कहा कि युद्ध के दौरान हुए शहीदों की वीर नारियों का मनोबल बढ़ाने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में गुरजीत जग्गी, प्रेमलता अरोरा, आईबी राम,जे पी त्रिवेदी, बचन सिंह, रामेश्वर दयाल, जी एस मेहरा, राजपाल सिंह, राकेश विद्यार्थी और बलविंदर सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मुकेश सिंह रक्सेल एवम संयोजन प्रथमेश गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में धनंजय शर्मा ब्रज प्रान्त उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह संरक्षक, संतोष अग्रवाल, अजय राज शर्मा, संजीव कुमार पांडेय, आलोक वीर, राधेश्याम, एस पी सिंह, कांता प्रसाद, देवेश शर्मा, प्रेम प्रताप आदि उपस्थित रहे ।
